Tuesday, October 20th, 2026

हिमालय की बर्फीली हवाओं से शीतलहर का कहर तेज, पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 1.4 डिग्री

भोपाल
हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं ने अब प्रदेश में अपना सितम ढाना शुरू करदिया है। इस समय आसमान साफ रहने और हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से राजधानी सहित पूरे  प्रदेश में ठंड के तेवर काफी तीखे बने हुए हैं। इसी क्रम में  सिवनी, जबलपुर में तीव्र शीतलहर और भोपाल, ग्वालियर सहित 17 स्थानों पर शीतलहर चल रही है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में दर्ज किया गया। दो डिग्री सेल्सियस तापमाान नौगांव में रिकार्ड हुआ। उमरिया, छतरपुर जिले में पाला पड़ने की भी आशंका है। भोपाल में आज सुबह न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।

आगे क्या : मौसम विभाग का मानना है कि अगले 24 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में  तक ठंड के तेवर इसी तरह तीखे बने रहेंगे। इसकी वजह मौसम साफ बना रहने के साथ ही हवाओं का रुख लगातार उत्तर और उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। हवाओं की रफ्तार भी तेज होने से  ठंड और कंपकपी का अहसास हो रहा है। कल से एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदल सकता है।

 

#तेज#पचमढ़ी#तापमान

Source : Agency

पाठको की राय